
डेस्क खबर खुलेआम
बेमेतरा जिले में ACB का बड़ा धमाका! एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। थान खम्हरिया थाने का प्रधान आरक्षक 15,000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाने में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है शिकायतकर्ता प्रार्थी दुर्गेश पटेल (निवासी: खैरझिटीकला) ने बताया कि उनके गांव में पेड़ कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करने की धमकी दे रही थी धारा 151 की कार्रवाई न करने की एवज में पुलिस अधिकारी द्वारा 20,000 रुपये की मांग की गई थी सौदा आखिरकार 15,000 रुपये में तय हुआ ACB का बुना जाल और कार्रवाई रिश्वत मांगे जाने से परेशान प्रार्थी ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल (Trap) बिछाया।

जैसे ही प्रार्थी ने केमिकल युक्त 15 हजार रुपये की रकम प्रधान आरक्षक अजय लहरे को सौंपी, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया थाना परिसर छावनी में तब्दील कार्रवाई के तुरंत बाद ACB की टीम ने थान खम्हरिया परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और आगे की कागजी जांच शुरू कर दी है ऐहतियात के तौर पर फिलहाल थाने के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिससे पूरे इलाके में इस कार्रवाई की भारी चर्चा है।एंकर क्लोजिंगबेमेतरा जिले में एक महीने के भीतर ACB की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रहे इन कड़े एक्शन से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ का माहौल है, वहीं जनता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है








