
डेस्क खबर खुलेआम
जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी घ्यायना सामने आ रही है जिसमे जांजगीर चाम्पा मार्ग स्थित खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में इतना जबरदस्त था की गाडी मे सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें है बताये अनुसार स्कॉर्पियो 5 से 6 बार पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरी जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
दोनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे तभी हादसा हुआ है फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस जुटी जांच में ।













