---Advertisement---

ग्रामीण की मौत ….. मुआवजा के लिए एक दो नहीं बल्कि 6 महिलाओं ने पत्नी होने का किया दावा

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

जशपुर वन मंडल के पत्थलगांव वन अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा के समक्ष हाथी से जनहानि के मामले मे अजीबो गरीब मामला सामने आया । जिसमे एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन महिलाओं ने मृतक की पत्नी होने का दावा ठोंक दिया है। अजीबो गरीब और असमंजस की स्थिति को देखते हुए वन अधिकारी ने सक्षम अधिकारी से प्रमाण पत्र लाने को कहा है। पत्थलगांव वन अधिकारी कृपासिंधु पैंकरा ने बताया कि पिछले दिनों बालाझार ग्राम पंचायत का चिमटापानी गांव में हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी। इस मामले में वन विभाग की टीम जब जनहानि मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए मृतक के गांव पहुंची तो वहां 6 महिलाओं ने मुआवजा राशि के लिए पंच, सरपंच के प्रमाण पत्र दिखाते हुए पुख्ता दावा ठोंक दिया है।

कुछ महिलाओं ने मृतक के साथ रह कर गुजर बसर करने तथा दो महिलाओं ऐ मंगलसूत्र पहनाए जाने की फोटो से दावा किया है।वन अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा का कहना है कि इन महिलाओं की उपस्थिति से काफी जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी वजह इन्हें सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र मांगा गया है। ताकि हाथी से जनहानि का मामला दर्ज कर उच्च अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।उन्होंने कहा कि फिलहाल ये सभी महिलाएं जल्दी से जल्दी अपने पक्ष में मृतक की पत्नी होने का प्रमाण पत्र लाने की बात कर रही हैं। आवश्यक दस्तावेज लाने में जो भी महिला सफल हो जाएंगी , उसी के पक्ष में मुआवजा राशि के लिए प्रकरण बना दिया जाएगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment