---Advertisement---

विधायक गोमती साय ने इन 9 सड़को के लिए 25 करोड़ 91 लाख की स्वीकृत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

पत्थलगांव विधानसभा में बिछेगा सड़को का जाल – गोमती साय

पत्थलगॉव की तेज तर्रार विधायक व सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की पहल पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 09 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 25 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। पिछले कई दशकों से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण न होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन हेतु अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था अब पत्थलगांव विधायक गोमती साय की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार से करोड़ो की सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है उनका कहना है कि उक्त सड़क निर्माण से हमे अब आवागमन में सुविधा होगी और बारिश में कीचड़ व सूखे दिनों में धूल से राहत मिलेगी क्षेत्रवासियों ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र वर्षो से विकास कार्यो से अछूता रहा है यहां के गांवों की सड़को की स्थिति अत्यंत दयनीय है

मैंने चुनाव के समय क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि मेरी पहली प्राथमिकता सड़क होगी अब मैं विधायक हूं और इस जिले के इसी विधानसभा के माटी पुत्र विष्णु देव साय प्रदेश के मुखिया है और मैं विश्वास दिलाती हूं कि विष्णुदेव की सुशासन वाली सरकार के इन 5 सालो में पत्थलगांव विधानसभा में सड़कों का जाल बिछेगा और सभी सडको का जल्द निर्माण होगा। सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करती हूं।

9 सड़कों की मिली स्वीकृति- ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासरई पहुंच मार्ग 2.85 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 73 लाख ग्राम पंचायत पलीडीह बस्ती से लाखझार पेट्रोल पंप तक पहुंच मार्ग 2.60 कि.मी. हेतु 3 करोड़ 06 लाख ग्राम पंचायत चोंगरीबहार गढला मोड़ से कोटगा पुल पहुंच मार्ग 2.50 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 98 लाख ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग 2.26 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 01 लाख ग्राम पंचायत सूरजगढ़ मिडिल स्कूल से गौठान पहुंच मार्ग 2.55 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 16 लाख ग्राम पंचायत सरईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग 03.20 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 35 लाख ग्राम पंचायत कांसाबेल से शब्दमुंडा पहुंच मार्ग 2.10 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 23 लाख ग्राम पंचायत मुड़ाबहला कार्रजोर से धनुपारा होते हुए काडरो पहुंच मार्ग 5.30 कि.मी. हेतु 6 करोड़ 34 लाख ग्राम पंचायत फरसाटोली से कोल्हेनझरिया पहुंच मार्ग 2.20 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 01 लाख

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment