---Advertisement---

9 वीं छात्रा ने कमरे में लगाई फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कोई नहीं था, उसी समय कमरे में फंदा बनाकर नाबालिग के आत्महत्या करने कि घटना सामने आई है जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ में रहने वाली 15 साल की नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। नाबालिग सोमवार को घर में अकेली थी। परिजन उसके मामा के घर गए हुए थे। तभी नाबालिग घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई। जिसके कारण युवती कि मौत हो गई, मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।

फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच में जुट गई है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment