

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था द्वारा किया गया विशाल एवं भव्य आयोजन


लैलूंगा:- संगम महिला संघ द्वारा आयोजित महिला महा अधिवेशन में लैलूंगा ब्लाक मुख्यालय में हजारों की संख्या में ने महिलाओं ने भागीदारी निभाई। ज्ञात रहे छत्तीसगढ़ शासन के बिहान योजना के तहत महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में चल रहा है। गैर सरकारी संस्था प्रदान द्वारा महिला स्व सहायता समूह को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व सहायता समूह को विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का प्रयास शासन के द्वारा किया जा रहा है। आज विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में विकासखंड में संचालित लगभग 1600 स्व सहायता समूह की महिलाएं महा अधिवेशन में एकत्रित हुई। संगम महिला संघ द्वारा आयोजित इस वार्षिक महाधिवेशन में कई विभाग के अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारियां प्रदान किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से परिवार, समाज के साथ राष्ट्र भी सशक्त होता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और उसके संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं छत्तीसगढ़ में संचालित किया जा रहा है। आप सभी को इन योजनाओं का लाभ लेकर इसका उपयोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए।

गोठान के माध्यम से भी विभिन्न रोजगार मूलक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहेरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र राय एवं प्रदान संस्था के अधिकारियों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी महिला की अध्यक्ष श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार, राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक वीरेंद्र शाह, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल, प्रदेश सचिव रोशन पंडा, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र सिदार, युकां नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, जनपद सदस्य श्रीमती रायमती चौहान, दसमति पैकरा, रीना भोई, अदलसाय सिदार, सानू खान, आकृत सारथी, सरपंच देवमती सिदार, राजकुमार लकड़ा, आदि के साथ विभिन्न ग्रामों के सरपंच एवं जनपद सदस्य गणों के साथ 10,000 से ज्यादा की संख्या में समूह की दीदियों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई।

