
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर / गोल बाजार पुलिस की त्वरित व सख्त कार्यवाही*थाना गोल बाजार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 02.05.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे से 04:30 बजे के मध्य जी.ई. रोड स्थित कुसुमताई दाबके स्कूल के सामने एक घटना घटित हुई, जिसमें पत्रकार शांतनु राय के साथ हेलमेट से मारपीट की गई।प्रकरण में दर्ज एफआईआर अनुसार, पीड़ित के भाई द्वारा घटना का विस्तृत वृत्तांत प्रस्तुत किया गया है। शिकायत के अनुसार, पत्रकार शांतनु राय अपने कार्य से लौटते समय एक साइकिल रिक्शा से टकरा गए। इसी सड़क दुर्घटना को आधार बनाकर मौके पर उपस्थित आरोपी बजरंग चौहान द्वारा पीड़ित को रोककर जबरन 10,000 रुपये की मांग की गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जब पीड़ित द्वारा उक्त अवैध मांग का विरोध किया गया, तब आरोपी ने आक्रामक होकर पास में रखे हेलमेट से पीड़ित के चेहरे पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली और गोल बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंग चौहान को शीघ्र ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है तथा उसके विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि आम नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी ।












