---Advertisement---

भाजयुमो में नई ऊर्जा का संचार .. नरेश राठिया और लेखराज साहू बने महामंत्री

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3002954

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता तमनार / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

तमनार। भारतीय जनता युवा मोर्चा तमनार मंडल द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। इस कार्यकारिणी में युवाओं के चहेते, सजे-संवरे व्यक्तित्व के धनी एवं सक्रिय कार्यकर्ता नरेश राठिया को महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।नरेश राठिया की बात करें तो वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत रही है और वे राजनीति की गहराई को समझने वाले युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी विशेष पकड़ है, वहीं चुनावी समय में वे बुजुर्गों के भी चहेते बन जाते हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वे संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।वहीं, दूसरी ओर लेखराज साहू को भी महामंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेखराज साहू लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और वे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मंगल राम साहू के पुत्र हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति में अपनी सक्रियता दिखाई है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में तमनार नगर अध्यक्ष रह चुके हैं तथा साहू समाज तमनार में उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जनकपुर वार्ड से पंच निर्वाचित होकर उन्होंने अपनी जनसेवा की प्रतिबद्धता को साबित किया है।दोनों ही महामंत्री युवा नेतृत्व के सशक्त उदाहरण हैं। नरेश राठिया का अनुभव और जनसंपर्क तथा लेखराज साहू की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता मिलकर युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखते हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं कि वे युवाओं को जोड़ते हुए भाजपा की विचारधारा को और मजबूत करेंगे।घोषणा के पश्चात दोनों महामंत्रियों ने भाजपा एवं भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।तमनार में अब भाजयुमो की यह नई टीम युवाओं के बीच जोश, उत्साह और बदलाव की नई कहानी लिखने को तैयार नजर आ रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment