---Advertisement---

बिजली खंभे से टकराये बाइक सवार .. एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2899441

खबर खुलेआम

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, रूडूकेला निवासी लीलाराम चौहान ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका नाती कृष्णा चौहान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने साथी खगेश्वर भगत के साथ बिना बताए घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। दोनों युवक रूडूकेला से पोतरा रोड की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मोहरलाल भगत के घर के पास पहुंचते ही बाइक चला रहे कृष्णा चौहान ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में बाइक सीधे बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे जोरदार टक्कर हुई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लैलूंगा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कृष्णा चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं खगेश्वर भगत का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

2858785
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment