---Advertisement---

नशीली दवाओं कि तस्करी करते दुर्गेश और कुमकुम ऊर्फ ” सोनम ” गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

250 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन और 160 नग टैबलेट, पल्सर बाइक जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही

रायगढ़, 23 जून 2025 को चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मार्ग पर दबिश देकर एक युवक और युवती को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध क्रमांक 278/2025 दर्ज किया गया है।

कल दिनांक 22 जून 2025 को चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुरुष और एक युवती पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AW 5055) में सवार होकर कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ की ओर अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एम.सी.एच. अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की। कुछ ही समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। तत्परता दिखाते हुए टीम ने उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (उम्र 31 वर्ष), निवासी अंबेडकर आवास, आईटीआई कॉलोनी, रायगढ़ बताया और पीछे बैठी युवती ने खुद को कुमकुम महंत उर्फ सोनम (उम्र 18 वर्ष 5 माह), निवासी ठाकुरपाली गोड़म, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रहने वाली बताया।

दुर्गेश के पास रखे काले पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर निम्न सामग्री बरामद की गई – 250 नग 1ml NRX Pentazocine Lactate Injection 16 पत्ते Nitrazohm-10 Tablets पल्सर बाइक कुल मूल्य: ₹1,08,045/-आरोपियों ने नशीली दवाओं को बिक्री हेतु परिवहन करना स्वीकार किया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment