
डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा जिला से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे पति–पत्नी के झगड़े के बीच ढाई माह के दूधमुंहे मासूम को जान गंवानी पड़ी। दरअसल चरित्र शंका को लेकर पति– पत्नी के बीच विवाद हुआ। आवेश में आकर पति ने पत्नी पर डंडे से वार किया। जो मां की गोद में खेल रहे मासूम को जा लगी। गंभीर रूप से जख्मी मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हृदय विदारक घटना कटघोरा थाना इलाके के सलोरा गांव की है। यहां रहने वाले द्वारिका प्रसाद का उसकी पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर आयदिन विवाद होता था। आज विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत द्वारिका ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। महिला तो बच गई और डंडा सीधे मां के गोद में खेल रहे दूधमुंहे मासूम पर लगा। इस घटना में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।हैडलाइन बनाकर दे




