
खबर खुलेआम
घरघोड़ा। थाना क्षेत्र के रायगढ़ रोड में अमलीडीह-भालुमार के बीच पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे महिला की लाश देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।बताया जा रहा है कि मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ में एक प्लास्टिक का थैला भी रखा हुआ मिला है। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली।सूचना के बाद शव वाहन के माध्यम से महिला के शव को घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। वहीं, घरघोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।फिलहाल महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






