बायफ्रेंड के लिए लड़कियां ने एक दूसरे पर चलाए लात-घूंसे चलाये , वीडियो हुआ वायरल’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज के पास दो लड़कियों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि, बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।

इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। शुक्रवार को पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दोनों लड़कियां भीड़ गई। लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल खींच का पकड़कर मारपीट कर रही थी।एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। वह मौजूद लोग लड़ते हुए लड़कियों को छुड़ाने तक नहीं किया और काफी देर तक यह हंगामा चल रहा है,

फिर लड़कियां वहां से चली गईं। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार खबर लिखें जाने तक मारपीट का अभी तक कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment