
डेस्क खबर खुलेआम
सरगुजा जिला के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी कक्ष क्रमांक पी-2027 के समीप जंगल में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार के करंट क चपेट में आने से हाथी शावक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार, अलकापुरी क्षेत्र के जंगल में पिछले कई महीनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों से फसल को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में झटका तार लगाया गया है। इसी दौरान हाथी का शावक तार की चपेट में आ गया। हाथी का सूंड और पैर में तार फंसने था करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस खेत के आसपास झटका तार लगाया गया है, वह झिरमिटी सरपंच चंदन एक्का के परिवार और उनके परिवार की भूमि है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंच गए है तथा मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों की पहचान कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की सुरक्षा और फसल बचाने के लिए लगाए गए झटका तारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथी के शावक की मौत के कारणों एवं झटका तार लगाए जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार क्षेत्र में 27 हाथियों का दल विगत कुछ दिनों से लगातार विचरण कर रहा है और आज रात यह दर्दनाक हादसा हो गया।





