---Advertisement---

मिलावटी शराब के खेल का भंडाफोड़ .. 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर समेत 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4725166

डेस्क खबर खुलेआम

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की कार्रवाई, आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े गिरफ्तार कर जेल दाखिल

सूरजपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने सूरजपुर जिले में मिलावटी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में शराब की बोतलों के नकली ढक्कन, रैपर, खाली शीशियां और मिलावटी शराब बरामद की है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम सूरजपुर जिले में गश्त पर थी। इसी दौरान शाम को कुमदा चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुमदा बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में शराब में मिलावट कर उसे बेचने का काम कर रहा है।मुखबिर की सूचना पर टीम ने तत्काल कुमदा बस्ती स्थित आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में बड़ी मात्रा में शराब से संबंधित सामग्री देखकर टीम ने मौके से करीब 2500 नग विभिन्न ब्रांड की शराब के ढक्कन, 200 नग नकली लेबल/रैपर, अनेक खाली शीशियां तथा करीब 12 लीटर मिलावटी शराब बरामद की।बताया गया कि बरामद मिलावटी शराब को मैकडॉवल नंबर-1, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू सहित विभिन्न ब्रांड की शीशियों में भरकर रखा गया था। आबकारी विभाग ने बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की।26 सितंबर 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त होने के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया।कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी एवं नगर सैनिक रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध एवं मिलावटी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत अवैध शराब निर्माताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी इंद्रबली मार्कंडेय के दिशा-निर्देशन में टीम द्वारा आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment