---Advertisement---

एक रात में सांप के काटने से दो युवक कि मौत .. एक का इलाज जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4020592

खबर खुलेआम

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकलकर आई है जिसमे एक रात में दो अलग अलग जगह में सांप के काटने से दो लोगों कि मौत हो गई है जिसमे एक युवक 14 साल एवं एक 5 महीने का बताया जा रहा है अन्य एक 25 वर्षीय युवक का इलाज जारी है।

4020439

पहले युवक धीरज दास पिता बिसाहू दास कुडुमकेला 14 वर्ष को सांप काटने से मौत हो गई। 31 जुलाई 26 कि रात लगभग 10 बजे धीरज दास महंत रात में खाना खा कर पलंग में सोया हुआ था सोये स्थिति में युवक को सांप ने काट दिया। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था। युवक कि हालत देख परिजनों के होस उड़ गए। युवक कि स्थिति देख परिजनो ने तत्काल युवक को उपचार के घरघोड़ा हॉस्पिटल ले कर आये । हॉस्पिटल में डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे बच्चे नयांश धनवार पिता संजय धनवार उम्र 5 महीना निवासी चारमार कि सांप के काटने से मौत हो गई।

4020547

संजय धनवार इलाज जारी है

जबकि मृतक नयांश के पिता संजय धनवार पिता परदेशी चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी चारमार थाना घरघोड़ा का हॉस्पिटल में इलाज जारी है स्थिति बेहतर बताई जा रही है। घटना कि सुचना थाना में दी गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गई है।

घरघोड़ा विकास खंड चिकित्सा अधिकारी एस आर पैंकरा ने अपील कि है कि वर्तमान समय में जहरीले जंतुओ के निकलने का समय है जमीन पर न सोये व पलंग में सोये तो मछरदानी लगाकर सोये। घर के आसपास साफ सफाई रखे जिससे जहरीले जीव जंतु न आने पाए आते है तो भी दिखाई दे। साथ ही कहा है कि किसी भी जहरीले जंतु के काटने का लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंच कर इलाज कराये।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment