---Advertisement---

हनी ट्रैप में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट .. युवती समेत 6 गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5303648

डेस्क खबर खुलेआम

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने चांपा बुलाया, फिर साथियों के साथ मिलकर की मारपीट और लूटपाट – 60 हजार नगद व सोने की अंगूठी लूटी, पुलिस ने ₹30 हजार और दो मोटरसाइकिल की जब्त।

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाना और मिलने के बहाने बुलाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए एक युवती सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर ₹60 हजार नगद और सोने की अंगूठी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹30 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।स्नैपचैट पर दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर रची लूट की साजिशमामले के अनुसार, जिला रायगढ़ निवासी मनीष वर्मा की स्नैपचैट के माध्यम से रायगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और युवती लगातार उसे चांपा मिलने के लिए बुला रही थी। इसी कड़ी में 4 नवंबर 2026 को मनीष अपने एक मित्र के साथ कार से चांपा पहुंचा। युवती के कहने पर उसने अपने मित्र को मड़वा प्लांट के मुख्य द्वार पर छोड़ दिया और खुद उससे मिलने आगे चला गया।इसी दौरान रात करीब 12:20 बजे मड़वा प्लांट के पास छह युवक कार के पास पहुंचे। उन्होंने चाकू दिखाकर मनीष को कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों व बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास रखे ₹60 हजार नगद और पहनी हुई सोने की अंगूठी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए। जांच में युवती की भी आरोपियों के साथ मिलीभगत सामने आई।त्वरित कार्रवाई में सभी छह आरोपी गिरफ्तारघटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 917/2026 के तहत धारा 115(2), 308(2), 111(1), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और वारदात में शामिल पांच युवकों तथा एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की सूची1. अमित राठौर (21 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 12, जांजगीर।2. रवि झलरिया (24 वर्ष), निवासी हसदेव विहार कॉलोनी, जांजगीर।3. किशन कर्ष (21 वर्ष), निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, हाल खडफड़ी पारा वार्ड क्रमांक 21, जांजगीर।4. कुनाल पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी लिंक रोड शंकर विहार कॉलोनी, जांजगीर, हाल भोजपुर मिशन हॉस्पिटल, थाना चांपा।5. मुकेश कश्यप उर्फ छोटू (19 वर्ष), निवासी जोबी (जर्वे च), थाना जांजगीर।6. एक युवती, जिला रायगढ़ क्षेत्र की निवासी।₹30 हजार नगद, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्तपुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹30 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सोशल मीडिया की दोस्ती निकली लूट का जाल, चांपा में युवक को निशाना बनाने वाले गिरोह पर पुलिस की इस कार्रवाई से हनी ट्रैप के जरिए अपराध करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment