
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा में आयोजित रथ मेला में जुए की महफिल सजाकर खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी से हार-जीत का दांव लगवाना सात आरोपियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 77,240 नगद सहित जुआ खेलने-खेलाने की सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के बाद सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पत्थलगांव पुलिस को 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा स्थित रथ मेला में कुछ लोगों द्वारा खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलाया जा रहा है और रुपये-पैसे का दांव लगवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सुचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देखा कि सार्वजनिक स्थान पर सीसी रोड में पेट्रोमैक्स की रोशनी के बीच दो अलग-अलग जुआ फड़ लगाए गए थे, जहां खुड़खुड़िया पट्टी और प्लास्टिक की गोटियों के जरिए लोगों से रुपये-पैसे का दांव लगवाया जा रहा था। पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआ खेलने वाले कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन जुआ संचालित कर रहे सात आरोपियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।द पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पहले जुआ फड़ से निराकार खुटिया, विजय भगत, अगस्तु भगत और नितेश किण्डो के कब्जे से 42,810 नगद बरामद किया। वहीं दूसरे जुआ फड़ से दिलीप खलखो, अकबर किण्डो और रंजीत किण्डो के कब्जे से 34,430 नगद जब्त किए गए। इस तरह दोनों फड़ों से कुल 77,240 नगद पुलिस के हाथ लगे। इसके अलावा मौके से खुड़खुड़िया पट्टी, 6 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई तथा करीब 3 लीटर क्षमता का लाल रंग का पेट्रोमैक्स गैस लैंप समेत जुआ खेलने-खेलाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 168/2026 एवं 169/2026 दर्ज कर धारा 3(2), 4 एवं 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने 9 अगस्त को सभी सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी1. निराकार खुटिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी लुड़ेग तेन्दुपारा।2. विजय भगत, उम्र 44 वर्ष, निवासी लुड़ेग (पण्डरीबहला)।3. अगस्तु भगत, उम्र 45 वर्ष, निवासी घरजियाबथान।4. नितेश किण्डो, उम्र 34 वर्ष, निवासी घरजियाबथान (झगरापारा)।5. दिलीप खलखो, उम्र 30 वर्ष, निवासी घरजियाबथान।6. अकबर किण्डो, उम्र 43 वर्ष, निवासी घरजियाबथान।7. रंजीत किण्डो, उम्र 36 वर्ष, निवासी घरजियाबथान










