---Advertisement---

ब्रेजा और XL – 6 दो कार में गांजा तस्करी करते नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2902196

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 23.04.26 की रात्रि करीबन 10.00 बजे थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति दो कार क्रमशः एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा कार व काले रंग की मारुति XL 6 कार क्रमांक CG -14-MW -3300 में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर उड़ीसा राज्य की ओर से लावाकेरा सराईटोली रोड से होकर जाने वाले हैं, जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, चौकी कोल्हेंझरिया व चौकी कोतबा की पुलिस टीम के साथ थाना तुमला के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दोनों संदिग्ध कार जिसमें एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार थी व सामने दूसरी काले रंग की मारुति XL 6 कार क्रमांक CG -14-MW -3300 थी जो कि लावाकेरा की ओर से आ रही थी, को घेराबंदी कर पुलिस की टीम के द्वारा रोका गया , काले रंग की मारुति XL 6 में तीन व्यक्ति व ब्रेजा कार में एक व्यक्ति बैठा था, पूछताछ पर मारुति XL 6 कार में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः -. 1 .मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ ग। 2. दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव का रहने वाला बताया तथा तीसरा संदिग्ध एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक था। सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव, का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब दोनों संदिग्ध कारों की तलाशी ली गई तो ब्रेजा कार की डिक्की में दो बोरी में तथा बीच की सीट में रखी, दो बोरी, कुल चार बोरियों में 73 पैकेट भूरे रंग की सेलो टेप से लिपटा हुआ, अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 76 किलो 910 ग्राम पाया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त दोनों कार व आरोपियों के 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया। पुलिस के द्वारा मामले में कुल 49 लाख 17 हजार रुपए कीमत की जप्ती की गई है, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 38 लाख रु तथा जप्त दोनों कार की कुल कीमत 11 लाख व जप्त मोबाइल फोन की कुल कीमत 17 हजार रु है। पूछताछ पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वे उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे थे, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है,। आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमला में 20(ख) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल व विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में बाल संप्रेषण गृह भेजा जावेगा।

2859668

गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर छ ग।2. मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ ग।3. दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग।4. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक।*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment