---Advertisement---

फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5022092

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जशपुर जिला ब्यूरो

जशपुर। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामबहार में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार शाम हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में 30 वर्षीय संतोष प्रधान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष प्रधान निवासी ग्राम जामबहार और उसके फूफा मनोज मांझी के बीच लंबे समय से घर जमाई के रूप में रहने तथा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज मांझी ने संतोष प्रधान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment