---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थिति में दंतैल हाथी की मौत, वन विभाग पर उठ रहे सवाल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4701004

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा-ढोढीआरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक दंतैल हाथी की मौत से इलाके में खलबली मच गई। हाथी की मौत की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग को मिली, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार मौजूदगी वाले क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हाथी की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment