---Advertisement---

सिक्योरिटी गार्ड बना पुलिसकर्मी .. महिला से किया दुष्कर्म .. बदनाम कर जान से मारने कि दी धमकी .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3446241

खबर खुलेआम

10 जून, रायगढ़* । सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले अक्षय कुमार कुम्हरानी निवासी बिलासपुर ने रायगढ़ की महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके अंतरंग फोटो विडियो इंस्टाग्राम में अपलोड भी कर दी । पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी अक्षय कुम्हारानी उसे पुलिस में जॉब करना कहकर अपनी वर्दीवाली फोटो दिखाकर विश्वास में लिया था जबकि वह वर्दी सिक्योरिटी गार्ड की थी, जब वह गार्ड की नौकरी करता था । चक्रधरनगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए “अभियान संवेदना” के तहत कल आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने दिनांक 28 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि मार्च 2026 में कोरबा एक धार्मिक कार्यक्रम में गये हुये थे, जहां कोरबा रेलवे स्टेशन में उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें साझा कर उससे विवाह करने की इच्छा जताई। महिला ने बताया कि अक्षय को उसके गांव में अकेले रहने की जानकारी हुई तो आरोपी उसके गांव पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना मोबाइल फोन से उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिए।▪️ *मेकाहारा रायपुर में इलाज के दौरान भी झांसे में लेकर किया उत्पीड़न* पीड़िता ने बताया कि दिनांक 07 मई 2026 को वह अपनी मां के उपचार के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी। वहां आरोपी भी पहुंचा और उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को उसके अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देते हुए संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने 27 मई 2026 को उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 66-ई, 67 एवं 67-ए आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। रायगढ़ में आरोपी के होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment