---Advertisement---

3 महीने तक शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 04 24 11 03 27 61 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

23 अप्रैल, रायगढ़* । महिला थाना की टीम द्वारा दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में बादल सारथी (20 वर्ष) निवासी रायगढ़ के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी, जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता द्वारा जब भी शादी के लिए दबाव बनाया गया, आरोपी टालमटोल करता रहा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जनवरी 2026 में पीड़िता दिल्ली काम करने गई, जहां आरोपी भी उसके पास पहुंचा और लगभग एक माह तक उसके साथ रहा।

2859668

इस दौरान गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का झूठा भरोसा दिया, लेकिन 24 मार्च 2026 को बिना बताए दिल्ली से वापस रायगढ़ आ गया। पीड़िता 2 अप्रैल 2026 को वापस रायगढ़ आई और आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया। प्रकरण पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, हेड कांस्टेबल संदीप भगत, राजेश उरांव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment