---Advertisement---

इस थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत , एक अन्य घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

पत्थळगाव थाना क्षेत्र में बीते रात दो अलग अलग स्थानों पर बाईक सवारों के साथ दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई तो दूसरा बाइक सवार को घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया।

पहली घटना पत्थलगांव क्षेत्र के पाकरगांव रघुनाथपुर मार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो क्रमांक सीजी 13 यू एल 2717 का ड्राइवर मौके से भाग गया। मृतक सूरज सिदार पाकरगांव के मछलीमुडा मोहल्ले का निवासी है जो पत्थलगांव से अपने घर की ओर बाइक में जा रहा था।घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्राम वालों के मध्य कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने एवं मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिससे वहां गहमा गहमी की स्थिति निर्मित हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे पत्थलगांव एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल थाना प्रभारी विनीत पांडे एवं पुलिस कर्मचारियों द्वारा पीड़ित परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की जाने लगी काफी देर बाद आखिरकार परिजनों ने उनकी समझाइश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पत्थलगाव सिविल अस्पताल लेजाने की सहमति दी।

दूसरी घटना लुड़ेग के कछार मंदिर के पास बताई जा रही है, जहां बाइक सवार युवक राजू सोनी निवासी टाँगरगांव उम्र करीब 25 वर्ष कांसाबेल से पत्थलगांव की ओर आ रहा था, इसी दौरान सड़क के बीच रखे मुरूम के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक के चेहरे एवम सिर पर चोट लगी है। पत्थलगांव पुलिस को खबर मिलने से वहां जाकर युवक को वाहन के माध्यम से पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया है। उसकी स्थिति के मद्देनजर चिकिसको ने युवक को अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment