---Advertisement---

दो मजदूरों की मौत पर धरना .. 50 लाख मुआवजे की मांग

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4774622

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। ग्राम पाकरगांव में गुडलक पेट्रोल पंप के सामने पोल शिफ्टिंग कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत के बाद बुधवार सुबह मामला गरमा गया। मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए।धरने के दौरान पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जब तक मुआवजे को लेकर उचित निर्णय नहीं होता, तब तक वे शव लेने के लिए तैयार नहीं हैं।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी एवं जवान अस्पताल परिसर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने से तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment