---Advertisement---

एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3435508

खबर खुलेआम

एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सिंह को ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

3424496

बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सिंह ने एनटीपीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों जैसे रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव तथा पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा एवं एनटीपीसी बोंगाईगांव में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विद्युत अनुरक्षण, ईंधन प्रबंधन तथा संचालन एवं अनुरक्षण उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।उनके नेतृत्व में एनएमएल तलईपल्ली ने उत्पादन, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी पदोन्नति एनटीपीसी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment