---Advertisement---

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी .. दो बदमाश गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4180545

खबर खुलेआम

13 अगस्त, रायगढ़/ राह चलती महिला से छेड़खानी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर दोनों को जेल दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.08.2026 को पीड़िता (22 वर्ष) अपने पति के साथ थाना चक्रधरनगर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.08.2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति को भोजन देने जा रही थी। उसके साथ बच्चे भी थे। इसी दौरान ग्राम एकताल निवासी उमेश एवं अभिषेक पीछे से आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान पीड़िता का परिचित मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, जिसे देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति एवं गांव के प्रमुख लोगों को दी, जिनकी सलाह पर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

4164384

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गर्शन पर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे को पीड़िता से पूछताछ कर एफआईआर दर्ज करने एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी, जहां दोनों मौजूद मिले। उन्हें थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने (1) उमेश प्रधान पिता विद्याधर प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर एवं (2) अभिषेक गोधिया पिता हेमलाल गोधिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम एकताल बस्ती मंडलापारा थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

4175453
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment