---Advertisement---

पत्नी पर लात मुक्के कि कर दी बरसात .. हुई मौत .. आरोपी पति गिरफ्तार भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3978038

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 26.07.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम घुटरी में दुबेश्वरी बाई उम्र 46 वर्ष की मृत्यु हो गई है, सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ग्राम घुटरी जाया गया, जहां पुलिस ने देखा कि दुबेश्वरी बाई अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है, पुलिस के द्वारा आस पास पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका दुबेश्वरी बाई व उसके पति आरोपी जगेश्वर राम के मध्य आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था, घटना दिनांक को भी आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपनी पत्नी मृतिका दुबेश्वरी बाई के साथ मारपीट किया गया था, पुलिस के द्वारा जब शव का पंचनामा किया गया, तो पाया कि मृतिका के गले में चोट का निशान था, व सिर में में लगी चोट से खून निकल रहा था, पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने पर, पुलिस के द्वारा शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में शरीर में लगी अंदरूनी व बाहरी चोट के कारण मृत्यु की प्रकृति को हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा थाने में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी पति जगेश्वर राम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि घटना दिनांक को उसके व उसके पत्नी के मध्य शराब नहीं मिलने की बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपी के द्वारा अपनी पत्नी को सब्जी बनाने हेतु कहा गया, उसकी पत्नी के द्वारा सब्जी बनाने से मना करने पर आरोपी के द्वारा आवेश में आकर, अपनी पत्नी के साथ हाथ मुक्के व लात से मारपीट की गई, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment