![मुख्यमंत्री के समक्ष कलार महासभा रायगढ़ लैलूंगा परिक्षेत्र अध्यक्ष ने टीम के साथ किया भाजपा प्रवेश 1 IMG 20240416 WA0068](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0068-1024x577.jpg)
डेस्क खबर खुलेआम
भाजपा के रीति नीति मुख्यमंत्री के व रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के कार्यशैली से प्रभावित होकर किया भाजपा प्रवेश
![मुख्यमंत्री के समक्ष कलार महासभा रायगढ़ लैलूंगा परिक्षेत्र अध्यक्ष ने टीम के साथ किया भाजपा प्रवेश 2 IMG 20240416 WA0067](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0067-1024x577.jpg)
चुनाव के समय कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। नरेंद्र मोदी की कार्य से प्रभावित होकर अनेक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे है मोदी के विजन ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पिछड़ा वर्ग से वित्त मन्त्री ओपी चौधरी राज्य सभा सदस्य के रूप में देवेंद्र प्रताप सिंह दिया , वही रायगढ़ लोकसभा से कर्मठ कार्यकर्ता राधेश्याम राठिया को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है । रायगढ़ जिले के चहुमुखी विकाश के लिए भाजपा के कार्यशैली से प्रभावित होकर छ. ग.कलार महासभा अध्यक्ष लैलूंगा रायगढ़ परिक्षेत्र एवं सर्व समाज अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संतोषी डनसेना उपाध्यक्ष सोनिया डनसेना ने आज भाजपा परिवार में प्रवेश किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री ने नारी शक्तियों का भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।