
डेस्क खबर खुलेआम
कांसाबेल / जशपुर जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की पहल पर ग्राम पंचायत बिलड़ेगी में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और बिजली संकट की समस्या से राहत मिल गई है। गांव में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीण लगातार नए ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पहल करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही गांव में बिजली व्यवस्था सुचारु हो गई और घर-घर उजियारा लौट आया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि अब न केवल घरेलू उपकरण बेहतर ढंग से चल सकेंगे, बल्कि किसानों को सिंचाई कार्य और विद्यार्थियों को पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने गांव की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने विष्णु देव साय का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है।













