
खबर खुलेआम
घरघोड़ा। थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम टेरम में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय युवक का शव घर के किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए लिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार चौहान, पिता स्व. संतोष कुमार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी टेरम के रूप में कि गई है। घटना रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई गई है।परिजन के बताये अनुसार मृतक अजय परिवार के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 1 बजे 05 माह की बच्ची को पानी-पेशाब कराने के लिए उठाया गया, जिसके बाद परिवार के लोग दोबारा सो गए।सुबह करीब 6 बजे उठने पर मृतक कमरे में नहीं मिला। खोजबीन में मृतक घर के किचन में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गई है पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.





