---Advertisement---

स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते दो जुआरी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3028116

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

रायगढ़:थाना पूंजीपथरा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए स्टाईगर गोटी से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां पेड़ के नीचे दो व्यक्ति स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते पाए गए। घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार डिस्टाल्ले (28 वर्ष) निवासी जेलपारा थाना जूटमिल रायगढ़ तथा अभय चौहान (25 वर्ष) निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्टाईगर गोटी, प्लास्टिक बोरी, पुराना तौलिया और नगद 1700 रुपये बरामद किए गए।दोनों आरोपियों ने हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया, जिसके आधार पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2966364
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment