
खबर खुलेआम
रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने सनसनी फैला दी। थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला हादसा तराईमाल स्थित दसमेश पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वहीं, दूसरी घटना में एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, दोनों हादसों के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना में एक मृतक का नाम नितेश साहू बमन्हीनडीह जिला जांजगीर चाम्पा जो सिंघल कंपनी में काम करना बताया बताया जा रहा है वही दूसरे कि शिनाख्त कि जा रही है घायल समीर लेदर पुराना सिचाई कॉलोनी जांजगीर जो सिंघल में काम करना बताया जा रहा को उपचार के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है










