
खबर खुलेआम
धर्मजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ क्षेत्र के दर्राघाट निवासी तुरका का शव जंगल में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।











