---Advertisement---

16 वर्षीय नाबालिग का पीछा, फिर अश्लील इशारे और जबरन हाथ पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4866608

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जसपुर / दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती है। दिनांक 30.08.2026 को वह अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए बस से निकली थी। रास्ते में बस का इंतजार करने के दौरान दोपहर करीब 03:00 बजे आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा। आरोपी ने नाबालिग को अश्लील इशारे किए तथा कार से उतरकर उसका हाथ जबरन पकड़ लिया और अपने साथ कार में चलने के लिए कहने लगा। आरोपी द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ किए जाने पर वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी उसका हाथ छोड़कर कार लेकर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा पूर्व में भी नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की गई थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की गई। घटना के बाद आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.10.2026 को आरोपी उसके गृह ग्राम से हिरासत में लेकर अभिरक्षा में लिया गया।आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त XL6 कार को गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर लिया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने व पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने तथा प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment