एक चोटी सी चीज के चक्कर में पानी में डूबने से बुजुर्ग कि हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणपथ सिदार जो कि थाना चक्रधर नगर के ग्राम अडबहाल का निवासी हैं, ने अपने पिताजी जन्मते सिदार (60 वर्ष) के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। उसके पिता जी दो दिन पहले जंगली मशरूम लेने के लिए नदी की ओर गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। गणपथ सिदार ने इस बारे में थाने में जानकारी दी,जिस पर थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही, एक टीम बनाई गई जो उस जगह पर गई जहाँ से जन्मते सिदार गायब हुए थे, ताकि उनकी खोज की जा सके। खोजबीन के दौरान पुलिस टीम को जन्मते सिदार का शव नदी के पास बहते हुए मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया यह निष्कर्ष निकाला गया कि जन्मते सिदार की मृत्यु डूबने से हुई है। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव अंतिम क्रियाकर्म के लिए घर वालो को सौंप दिया गया है।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment