---Advertisement---

3,528 नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3778748

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़

अंबिकापुर/सीतापुर। नशीली दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,528 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस (SPASMO PROXYVON PLUS) कैप्सूल जब्त किए हैं। कार्रवाई में सीतापुर क्षेत्र के दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में 10 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सीतापुर के ग्राम केसला निवासी सजाद अली (खान) अपने घर में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।तलाशी के दौरान आरोपी के शयन कक्ष से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 441 स्ट्रिप में कुल 3,528 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में सजाद ने बताया कि बरामद कैप्सूल उसके रिश्तेदार एवं धेलसरा निवासी महबूब खान के हैं। इसके बाद टीम ने तत्काल धेलसरा पहुंचकर महबूब खान के घर दबिश दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय (नार्कोटिक्स), अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने किया। अभियान में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment