---Advertisement---

चौक में जन्मदिन मनाना नेताजी को पड़ा भारी .. भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई पर FIR ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4669038

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर से विशेष सहयोगी

बिलासपुर,,, बीजेपी नेता को सड़क पर मंच, लगाकर जन्मदिन मनाना और भीड़ जुटाकर यातायात बाधित करना अब आयोजकों पर भारी पड़ गया है। गौरेला पुलिस ने मामले में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्धू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें नेताजी अपने जन्मदिन का जश्न मानते नजर आ रहे है।।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की देर रात अमरकंटक चौक पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच लगाया गया और बड़ी संख्या में लोग जुटे। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस का कहना है कि आयोजन के चलते सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। इसके बाद गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज किया गया।

4670154

आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। गौरतलब है सड़क और सार्वजनिक चौक पर इस तरह निजी आयोजन के कई मामलों में कोर्ट में नाराजगी जाहिर कर चुका है । ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सार्वजनिक रास्ते पर मंच लगाकर भीड़ जुटाने की अनुमति किसने दी? या नेताजी ने अपने रसूख के आगे किसी से अनुमति लेने की जरूरत भी नहीं समझी ? फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद गौरेला पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment