---Advertisement---

नाबालिग छात्रा को 4 घंटे बंधक बनाकर .. संविदा शिक्षक बर्खास्त… DEO की कार्रवाई .. पुलिस जांच जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3911375

डेस्क खबर खुलेआम

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा को कथित रूप से बंधक बनाने के आरोप में घिरे संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के अनुमोदन के बाद यह कड़ी कार्रवाई की है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

3911185

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपने विंदेश्वरी पुरम स्थित घर ले गया और करीब चार घंटे तक वहां बंधक बनाकर रखा। घटना के बाद छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पेण्ड्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक का आचरण शिक्षकीय गरिमा के विपरीत है तथा उसने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।इधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में भी आरोपी शिक्षक के व्यवहार को लेकर कुछ अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की थी। उस समय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन अब सामने आए गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले पर शिक्षा विभाग व प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment