---Advertisement---

देवर ने लोहे से भाभी पर किया जानलेवा हमला .. गंभीर हालत में भर्ती

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2876039

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव: बटुराबहार गांव में पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी पर लोहे की दौली से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल 2026 को अनु कुमारी के ससुर अक्साय डोम और देवर गुरबारु उर्फ जूदेव के बीच विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पहुंची अनु कुमारी पर आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाली लोहे की दौली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में अनु कुमारी के सिर, आंख के पास, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने आरोपी गुरबारु उर्फ जूदेव के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment