
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
तमता-बालाझर मार्ग पर जगरनाथ मंदिर के पास बना गहरा गड्ढा, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग कीतमता। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तमता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्मित सड़क की एक पुलिया लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। तमता-बालाझर मार्ग पर जगरनाथ मंदिर के समीप स्थित पुलिया का एक हिस्सा धंसने से सड़क किनारे गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के दौरान पुलिया के ऊपर से लगातार पानी बह रहा था। तेज बहाव के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और सड़क का किनारा भी टूटकर नीचे चला गया। वर्तमान में मार्ग से गुजरने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है, खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका अधिक बनी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क और पुलिया का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था। लगातार बारिश के बाद पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।स्थानीय निवासी प्रेम नारायण यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर मार्ग को सुरक्षित बनाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।












