---Advertisement---

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा – कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा , किसके लिए कितनी चुनौती

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

घरघोड़ा – चुनाव की घोषणा के बाद से दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने उम्मीदवार को लेकर गहरी मंथन करने के पश्चात अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से क्षेत्र के जानमाने अधिवक्ता भाजपा के मजबूत चेहरा सुनील सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है

वही कांग्रेस ने बड़ी देर तक मंथन करने के बाद चुनाव में कांग्रेस की तरफ से इस बार समाज सेवी जन आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कांग्रेस ने अपने मजबूत भरोसेमंद सोमदेव मिश्रा को मैदान में उतारने की घोषणा की है।

भाजपा के लिए नगर पंचायत चुनाव जीतना नाक का सवाल हो गया है क्योंकि यहाँ से सांसद से लेकर भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रदेश से लेकर जिला के बड़े बड़े पदाधिकारी मौजूद है

वही कांग्रेस के लिए अपनी साख बचाने की चुनौती है क्योंकि वर्तमान में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालजीत सिंह राठिया और नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी है नगर पंचायत के अधिकतर वार्डो में कांग्रेस के पार्षद है उसके बावजूद चुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले नगर पंचायत चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने नगर पंचायत में राज किया है

बता दे की कांग्रेस में बहुमत होने के बाद क्रास वोटिंग की वजह से कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ी थी। जानकारों की माने तो अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा समर्थित कांग्रेसी और भाजपा से कुछ लोगों के क्रास वोटिंग होने के कारण भाजपा से सीट छीनकर कांग्रेस ने अपनी झोली में वापस पाने में सफल रही।

ऐसे में दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी के लिए अपने बीच में छुपे विरोधियो को पहचान कर जीत का परचम लहराना आसान नहीं है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment