---Advertisement---

खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस .. दो की मौत , छह घायल .. पुलिस जाँच मे जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5242597

डेस्क खबर खुलेआम

कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों की खुशियों को मातम में बदल दिया। रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल यात्री बस तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल यात्री बस रविवार तड़के रायपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 3 बजे कटघोरा क्षेत्र के तानाखार स्थित अनूप ढाबा के समीप पहुंचते ही बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

5242593

यहां चिकित्सकों ने दो यात्रियों की मौत की जानकारी दी, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। घायलों में एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, शेष पांच घायलों का उपचार कटघोरा सीएचसी में जारी है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। बस की रफ्तार, चालक की संभावित लापरवाही और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की स्थिति सहित अन्य कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment