
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
कुनकुरी क्षेत्र के डुगडुगिया स्थित पावर हाउस के सामने कुछ समय पूर्व पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में से एक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संदीप राम उर्फ (भोकलो) पिता दिनेश राम के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम पाकल बताया जा रहा है। जिसको गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है, दोनों कुनकुरी थाना इलाके के पंडरीपानी महाकुल पारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बाद बाधित हुए आवागमन को बहाल करने में जुट गई है, फिलहाल पुलिस शव को अपने अधीन लेकर मामले की जाँच में जुट गई













