
डेस्क खबर खुलेआम
बेमेतरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुनरबोड के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक 5 साल के मासूम बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 3 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुनरबोड के पास यह सड़क हादसा घटित हुआ। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर 4 लोग जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग ग्राम ढोकला के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है, जबकि एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है घायलों का विवरण कुश डेहरे (उम्र 5 वर्ष): प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर प्रवीण डेहरे स्थिति गंभीर, रायपुर रेफर आकाश धृतलहरे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर सागर सोनकेवरे जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दी गईपुलिस कार्रवाईसिटी कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

*छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में जिला और तहसील स्तर पर काम करने के इच्छुक अनुभवी संपर्क करें 👉🏼 व्हाट्सप्प नम्बर – 9893452103**👉🏼 आपके आसपास होने वाली घटनाओ कि खबरों के साथ विज्ञापन के लिए – 9893452103*











