
खबर खुलेआम
दिनांक 09 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा निवासी सूरज चौहान अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम तत्काल ग्राम बैहामुड़ा रवाना किया गया।मौके पर गवाहों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सूरज चौहान पिता मंगल सिंह चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़* को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने शराब रखना स्वीकार करते हुए अपने घर के आंगन से दो प्लास्टिक जरीकेन पेश किए। जरीकेन की जांच करने पर एक में 20 लीटर एवं दूसरे में 10 लीटर, कुल 30 लीटर महुआ शराब*, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, बरामद हुई। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त *250 रुपये नगद भी जप्त किया गया।आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने शराब एवं नगद रकम को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।










