---Advertisement---

संवाद से बढ़ा विश्वास .. NML तलईपल्ली में सजा विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4013346

खबर खुलेआम

रायगढ़/घरघोड़ा। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NML) की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने विक्रेताओं और हितधारकों के साथ मजबूत तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘विक्रेता एवं ग्राहक मिलन–2026’ का आयोजन कोसल विहार टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद अग्रवाल, प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) रहे। उनके साथ परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विक्रेताओं एवं हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक के दौरान बिल प्रसंस्करण, वाणिज्यिक कोयला विक्रय, सतर्कता व्यवस्था तथा परियोजना की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके बाद आयोजित संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुलकर अपने सुझाव, अनुभव और जिज्ञासाएँ साझा कीं, जिनका अधिकारियों ने सकारात्मक एवं संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता, विश्वास और सहभागिता की भावना को और मजबूत करना रहा। यह आयोजन परियोजना और उसके विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद तथा दीर्घकालिक सहयोगात्मक संबंधों को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment