---Advertisement---

शादी मे शामिल होने जा रहें सवारी से भरी इको कार नहर में गिरी ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3738371

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक कार नहर मे गिर गई गनीमत रही कि गाडी मे सवार किसी को गंभीर चोट नहीं आने कि जानकारी मिली है । प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कुटरा के पास नहर में विवाह समारोह से लौट रही एक इको कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम मेहंदा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर सभी लोग अपने गृह ग्राम लिमतरी, जिला बलौदाबाजार लौट रहे थे।

Screenshot 2026 07 07 05 37 15 00 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

इको कार में बच्चों समेत कुल 8 लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी को मामूली चोटें आई हैं।संयोग से जांजगीर से लौट रही पत्रकारों की टीम उसी रास्ते से गुजर रही थी। घायल महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पत्रकारों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह जांजगीर से बलौदाबाजार जाने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन नहर के पुल पर केवल एक तरफ ही सुरक्षा रेलिंग लगी हुई है, जबकि दूसरी तरफ रेलिंग नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुल के दोनों ओर रेलिंग लगा दी जाए तो ऐसे हादसों पर काफी हद तक रोक लग सकती है। उनका यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर दो बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हुए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment