---Advertisement---

10 लाख से अधिक का गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3726213

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर चाम्पा / जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नकदी रकम जब्त की है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 55 हजार रुपये बताई है। 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति कागज की पुड़िया में गांजा बेचते हुए मिला। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय यशवंत देवांगन, निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से खाकी रंग के टेप लगे चार पैकेट एवं दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment