---Advertisement---

दारू के नशे दूल्हा पहुंचा .. दुल्हन ने मारा थप्पड़ .. लौटाई बारात .. दुल्हन बोली – नशेड़ी से शादी .. एसपी ने

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3625017

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जैसे ही दूल्हा द्वार पूजा के लिए पहुंचा, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ग्राम कोसमंदा में 23 जून को पहुंची बारात खाली हाथ वापस लौट गई। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में था। वह लड़खड़ा रहा था, जिसके बाद वर-वधु पक्ष के बीच झगड़ा हो गया।दूल्हा इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। यह देखकर दुल्हन ने उसे 3 थप्पड़ भी जड़ दिए।

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इस फैसले के बाद SP ने दुल्हन का सम्मान भी किया है, यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दूल्हा सगाई में भी शराब पीकर आया था।ग्राम खोखरा निवासी संत कुमार प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी शादी कोसमंदा की मुस्कान प्रधान से तय थी। मुस्कान ने 10वीं तक पढ़ाई की है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सभी रस्में चल रही थीं। 23 जून को संत कुमार बाजे-गाजे और बारातियों के साथ बारात लेकर लड़की के गांव पहुंचा।वहां वधु पक्ष ने बारात का स्वागत किया और द्वार पूजा की तैयारी शुरू हुई। शाम को द्वार पूजा के समय संत कुमार नशे में इतना धुत था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ये बात दूल्हन को पता चली तो उसने द्वार पूजा से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि मुस्कान के परिवार वालों ने उसका पूरा समर्थन किया और शादी नहीं कराने का फैसला लिया।

लेकिन वर पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। दूल्हे को इस हालत में देखकर मुस्कान प्रधान ने उसे दो-तीन थप्पड़ भी मारे। इस घटना से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल गम में बदल गया। हालात को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा।सूचना मिलने पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे और थाना प्रभारी अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान प्रधान और उसके परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर युवती के साहस की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह केवल एक शादी टूटने का मामला नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने वाला संदेश है। उन्होंने कहा कि अन्य युवतियों को भी गलत बातों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाना चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने मुस्कान प्रधान को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का यूथ आइकन बताया। साथ ही महिला परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय पर जिम्मेदारी देने की घोषणा भी की।इसके अलावा समाजसेवियों से मुस्कान की आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहयोग करने की अपील की गई। मुस्कान ने अभी तक 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment